फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू, बवानीखेड़ा, जूई, ढिगावा मंडी में हुई बारिश

Wed, 17 Jul 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मंगलवार को अचानक ही मौसम बदला और कस्बाई इलाकों में बारिश हुई, लेकिन भिवानी शहर में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद उमस भरा मौसम बना रहा। लोहारू, बवानीखेड़ा, जूई, ढिगावा मंडी क्षेत्र में मंगलवार को बारिश हुई तो किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं लोगों को भी गर्मी से निजात मिली। मगर भिवानी शहर में दिनभर धूप और उमस भरे मौसम में बेहाल कर दिया। बता दें कि इस मानसून अब तक बेहद कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से किसानों की बिजाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। वहीं लोग भी उमस भरी गर्मी झेल परेशान हो रहे हैं।
लोहारू में बारिश से मिली राहत, सड़कों पर फैला कीचड़
लोहारू। पिछले करीब एक सप्ताह से लोहारू और आसपास के लोग बारिश की बाट जोह रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद लोहारू शहर और आसपास के इलाके में हुई हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में कीचड़ का आलम स्थापित हो गया। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में इन दिनों नहरी पेयजल पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके कारण कई सड़कों की खोदाई की हुई है। इस कीचड़ जैसे हालात हो गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गली भरा पानी तो बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी

बवानीखेड़ा। कस्बे में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। ढाणी यादव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के सामने गली में बारिश का पानी जमा होने व सीवरेज व नालियों की व्यवस्था में सुधार न होने पर बच्चों को जूते-चप्पलों सहित बैग कंधों पर लादकर पानी में से गुजरना पड़ा।
अभिभावकों ने भी प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की बात कही। वहीं आम नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारे में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार व नपा सफाई निरीक्षक एवं पटवारी संदीप ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्था को दुरूस्त करवाया जाएगा ताकि बच्चों सहित वार्डवासियों को दिक्कत न हो।
ढाणी स्थित वार्ड 13, 14, 15 में बालवाटिका से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला स्थापित की गई है। इसमें सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। मंगलवार को नाममात्र की बारिश आने से विद्यालय के सामने स्थित गली में बारिश का पानी जमा हो गया।
जूई व आसपास के गावों में जमकर बरसे बदरा

जूई। जूई व आसपास के गावों में मंगलवार दोपहर को जमकर बारिश हुई। बारिश होने से किसानों की सुख रही फसलों को जीवनदान मिला। वहीं लोगों को एक बार उमस व गर्मी से राहत मिली।
बारिश न होने के चलते कपास, ग्वार, बाजरा व मूंगफली की फसल सूखने के कगार पर थी। बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक लोटा दी है। किसानों ने कपास की फसल की नलाई-गुड़ाई करके खाद की बिजाई करके छोड़ रखा था। बारिश से सिंचाई की कमी पूरी हो गई। लोहानी व आसपास के गावों में धान लगाने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिला है। धान रोपाई में भी किसानों को अब भारी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें