फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीईईओ ने अध्यापकों को दिए सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के निर्देश

Sat, 04 May 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहड़ में पौधरोपण करते डीईईओ संतोष नागर व स्टाफ
विज्ञापन
भिवानी। भगत सिंह चौक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहड़ में निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक अध्यापकों का चार दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने शिरकत की। उन्होंने स्कूल स्टाफ सदस्यों को नामांकन बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके उपरांत डीईईओ ने निपुण हरियाणा कार्यक्रम की जानकारी भी दी। इस मौके पर विद्यालय परिसर में डीईईओ एवं स्कूल स्टाफ सदस्यों द्वारा पौधा रोपित किया। नागर ने कहा कि विद्यार्थी ही देश के कल का भविष्य है और इनका भविष्य सुधारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्राथमिक शिक्षकों पर है। इसीलिए सरकार ने निपुण हरियाणा की योजना चलाई है। इसके तहत बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए अध्यापकों को निपुण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अपनी प्रतिभा, गतिविधि, बेहतरीन प्रयास को आपस में एक-दूसरे से साझा करना भी है। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि अध्यापक अधिक से अधिक अभिभावकों तक सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी पहुंचाए, ताकि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करवाएं। इस अवसर पर भारत यादव, विजेंद्र पूनिया, राजेश कुमार, रविंद्र जांगड़ा, जलदीप ग्रेवाल, अनिल कांगड़ा, सुनील कुमार, धर्मेंद्र सुनारिया, राजेश डाबला, संजय तालु व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें