फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाठीचार्ज के विरोध में इनसो कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय का किया घेराव

Tue, 20 Jun 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सीबीएलयू कैंपस में नारेबाजी करते छात्र संगठन के पदा​धिकारी व सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। इनसो प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में मंगलवार को भी इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इनसो कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए वीसी कार्यालय का रुख किया। रास्ते में भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने वीसी कार्यालय के ऑफिस के बाहर घेराव किया।
विज्ञापन

इसके बाद यूनिवर्सिटी की कुल सचिव ऋतु सिंह मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों का मांग पत्र लिया। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस की लाठीचार्ज में घायल छात्र नेता को भी एंबुलेंस में लेकर पहुंचे और स्ट्रेचर से वीसी कार्यालय लेकर गए। जिससे कुलसचिव ने बात कर घटना की जानकारी ली। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को इनसो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल की अगुवाई में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मांगे रखीं। इसमें इनसो नेता पर लगाया गया प्रतिबंध हटाए जाने और छात्रों की लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग रखी। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा कथित तौर पर की गई लाठीचार्ज में आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार कर सीआईए में ले जाकर थर्ड डिग्री टार्चर किए जाने के प्रकरण की जांच की मांग उठाई है। इसमें यूनिवर्सिटी परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और छात्राें द्वारा बनाई गई वीडियो भी कब्जे में लिए जाने का अनुरोध किया गया है। इसमें पुलिस कर्मचारियों की करतूत स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने पुलिस व यूनिवर्सिटी प्रशासन को उनकी मांगों को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस अवधि में मांगें पूरी नहीं हुईं तो इनसो प्रदेशस्तर पर इस आंदोलन को चलाते हुए यूनिवर्सिटी में तालाबंदी की जाएगी।

इनसो के प्रदर्शन में यूनिवर्सिटी में तैनात रहा भारी पुलिस बल
सोमवार को झड़प के बाद मंगलवार को इनसो प्रदर्शनकारियों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों के पीछे-पीछे चली। हालांकि टकराव के हालात न बने, इसको लेकर भी एहतियात बरती गई। वहीं प्रदर्शन और यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों से बातों पर सहमति बनने तक पुलिस वहां डटी रही।
सोमवार को यूनिवर्सिटी परिसर में हुए घटनाक्रम को लेकर इनसो ने अपना मांग पत्र सौंपा है। जिस पर मांगों पर सहमति बनी है। लिखित मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मेरा विद्यार्थियों से भी अनुरोध है कि वे अपनी शिकायतें प्रोटोकॉल के अनुसार सीधे उन तक लेकर पहुंचे। यूनिवर्सिटी प्रशासन विद्यार्थियों की मांगों के प्रति हमेशा से ही संवेदनशील रहा है, भविष्य में छात्र हित सर्वोपरि रहेगा।
-ऋतु सिंह, कुलसचिव, सीबीएलयू, भिवानी।
पुलिसकर्मियों ने बिना किसी आदेश के लाठीचार्ज किया है। इनसो ने वीसी कार्यालय के बाहर पुलिस द्वारा उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने सहित तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। तीनों मांगों का लिखित में मांग पत्र भी यूनिवर्सिटी कुल सचिव को सौंपा है। तीनों मांगों को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं से अभद्रता व लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेशस्तर पर इनसो कार्यकर्ता इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन

-प्रदीप देशवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनसो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें