फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने पीजी एडमिशन की पहली मैरिट लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर कोर्सेज में प्रवेश के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट पर इनसो ने सवाल उठाए हैं। गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए इनसो पदाधिकारियों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की।
विज्ञापन

इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने सीबीएलयू द्वारा जारी की गई पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। इस दौरान पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी को सुधारे जाने की मांग को लेकर इनसो पदाधिकारियों ने सीबीएलयू की कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन भी सौंपा है। इनसो जिला अध्यक्ष ने कहा कि दाखिला हेतु आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा के बाद उत्तरकुंजी जारी नहीं की गई, जिससे विद्यार्थी बहुत परेशान है, क्योंकि उन्हें अपने प्राप्तांक अंक का ही नहीं पता, जबकि लिस्ट जारी कर दी गई। इस अवसर पर अपूर्व यादव, अखिलेख सांगवान, रजत बामला, गौरव बामला, चिंटू, मोहित, विक्रम, कमल, शिवा, आशीष, संदीप, अनिल, सौरभ, कमल, तुशार, रोहित, अंकित, विरेंद्र, संदीप, मुकेश, अरूण, प्रवेश, जय, कुनाल, दीपक, कर्मवीर, दिनेश, विशाल, रोहित, साहिल, दीपेश, दीपांशु, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें