फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू में दी ईवीएम संचालन की जानकारी

Mon, 23 Sep 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के लोहारू में चुनावी अधिकारियों को रिहर्सल के दौरान जानकारी देते एसडीएम मनोज कुमार दलाल।
विज्ञापन
लोहारू। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदान दलों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दूसरा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार ने ईवीएम और मॉक पोल सहित चुनावी संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन


एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पोलिंग बूथ पर मतदान को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पोलिंग अधिकारियों पर निर्भर करती है। बूथ पर किसी प्रकार की कमी के बारे में संबंधित टीम के नोडल अधिकारी या प्रशासन को देें ताकि समय रहते उसको पूरा करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टी में स्वयं का निष्पक्ष होना जरूरी है। चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चुनावी ड्यूटी के अलावा किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकता, यदि वह ऐसा करता है कि उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इवीएम को सही ढंग से तैयार करना आना चाहिए। इवीएम में आने वाली तकनीकी खराबी के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए ताकि उसे तुरंत सुधारा जा सके। मास्टर ट्रेनर ललित कुमार, श्यामसुंदर सांगवान, राजीव वत्स, आशीष, नरेंद्र, जगबीर, अशोक कुमार, एसईपीओ, दीपक शर्मा आदि ने इवीएम को तैयार करने के बारे में बताया। पोलिंग पार्टियों को मॉक पोल से लेकर वास्तविक पोल करवाने की प्रक्रिया बताई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार शेखर नरवाल सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें