फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड से भागा संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड से शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दाखिल एक संक्रमित मरीज भाग निकला। वार्ड में तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। अस्पताल की चौकी से मामला दिनोद गेट पुलिस चौकी में भेजा, जहां से जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और भागे कोविड मरीज की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरअसल जिला नागरिक अस्पताल के वार्ड 10 को कोविड वार्ड बनाया हुआ है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां दाखिल एक मरीज अचानक ही गायब हो गया। जब वार्ड के स्टाफ ने मरीजों का चेकअप किया तो पता चला कि विजय नगर से लाए गए एक कोविड मरीज का बेड खाली है तो इसकी जानकारी वार्ड के चिकित्सक को दी। जिसके बाद इसकी सूचना अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में दी गई। अस्पताल चौकी से दिनोद गेट पुलिस चौकी में सूचना भेजी गई। जिसके बाद चौकी से एचसी पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर कोविड मरीज के संबंध में तहकीकात की। पुलिस वार्ड से भागे मरीज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें