भिवानी के तोशाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राव दान सिंह व विधायक किरण चौधरी।
तोशाम। कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने रविवार को तोशाम में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के कार्यालय उद्घाटन किया। इस मौके पर किरण चौधरी ने रावदान सिंह से कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं, जब तक खून का एक-एक कतरा है आपके लिए न्योछावर है। कार्यक्रम के बाद दोनों एक ही गाड़ी में सवार दिखे।
रविवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह टिकट मिलने के बाद पहली बार पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ तोशाम पहुंचे। यहां राव दान सिंह ने कहा कि तोशाम से हमारा पुराना नाता है। तोशाम से विधायक किरण चौधरी हमारी बहुत ही कद्दावर नेता हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने हर वर्ग को तंग किया है। किसानों, खिलाड़ियों, सरपंचों पर अत्याचार हुआ है। पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी ने कहा की जो कांग्रेस ने फैसला किया है वो सिर माथे है। दान सिंह हमारा उम्मीदवार हैं और इनकी हम दिल खोलकर मदद करेंगे। किरण चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, जब तक खून का एक-एक कतरा शरीर में है उसको न्योछावर करने के लिए कभी भी गुरेज नहीं करूंगी। उन्होंने आह्वान किया कि अब जुट जाओ गांव-गांव में और कांग्रेस प्रत्याशी दानसिंह के लिए एक-एक वोट के लिए मेहनत करो।