भिवानी। स्थानीय भीम स्टेडियम में सोमवार से जिलास्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग की लड़कों की दो दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आगाज किया गया। पहले दिन की प्रतियोगिता में 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में इंडियन स्कूल भिवानी का चेतन प्रथम व आदर्श विद्या मंदिर भिवानी का मनन द्वितीय रहा।
प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रवक्ता सत्यवान कोच, शारीरिक शिक्षक संघ के पूर्व राज्य प्रधान राजेश ढ़ांडा, विरेंद्र घणघस, राजपाल तंवर, बलवान डीपीई, श्रीभगवान, अनिल डीपीई, सोमदत्त शर्मा, अनिल सांगवान, एईईओ गजानंद, रामचंद्र, जोगेंद्र पीटीआई मिताथल, सुधीर मलिक पहुंचे। इस दौरान जिला के सभी सात ब्लॉक से सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते हुए डीईईओ संतोष नागर ने कहा कि विश्व भर में भिवानी को मिनी क्यूबा के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां के मुक्केबाजों ने विश्व पटल तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। इस अवसर पर राजेंद्र कुंगड़, प्रदीप घणघस, मदन गोपाल, राजेश्वर, सुरेंद्र, राजेंद्र, कमलेश, सुनीता, सुरेंद्र, रामचंद्र, रणबीर, विनोद पिंकू, जगबीर, सुखदेव, दयानंद, रविंद्र, मुकेश, मोतीलाल जांगड़ा, गोवर्धन पीटीआई, मनजीत, अजय, नसीब कुमार, अमित सांगवान, दयानंद डीपीई, रविंद्र तालु, लाजपत डीपीई, राकेश पीटीआई, दिलबाग जांगड़ा मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
प्रवक्ता सत्यवान कोच ने बताया कि 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में सीपीपीएस भिवानी का तेजस प्रथम और हाई स्कूल भिवानी का आशीष सैनी दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 44 से 46 किलोग्राम में जीएचएस तालु का विकास पहले व आदर्श स्कूल बड़ेसरा का हिमांश दूसरे स्थान पर रहा। इस प्रकार 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में जिंदल स्कूल तोशाम का विनीत पहले व आदर्श स्कूल बड़ेसरा का अनुज द्वितीय रहा। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में बाबा खूबीनाथ मिताथल का शुभम पहले व सिटी स्कूल बवानीखेड़ा द्वितीय स्थान पर रहा।