फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पाइप लाइन दुरुस्त करने के नाम पर जनस्वास्थ्य विभाग ने क्षतिग्रस्त किया मास्टिक रोड, लोगों ने जताई नाराजगी

Tue, 15 Oct 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पशु अस्पताल के सामने क्षतिग्रस्त किया गया नगरपालिका का मास्टिक रोड।
विज्ञापन
लोहारू। करीब एक माह पहले ही लोहारू में लाखों रुपयों की लागत से बड़े नगरों की तर्ज पर बनाए गए मास्टिक रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइन दुरुस्त करने के नाम पर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसको लेकर शहर के लोगों में काफी नाराजगी है और लोगों ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका सचिव तेजपाल सिंह ने भी इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि लोहारू शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने और शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए पिछले दिनों शहर के बीचों बीच लाखों रुपयों की लागत से बड़े नगरों की तर्ज पर मास्टिक रोड बनाया गया था। इस रोड को बनाने से पहले जन स्वास्थ्य विभाग को इस रोड पर आने वाली सभी पाइप लाइन को पहले ही दुरुस्त करने का समय भी दिया गया। इसके कारण इस रोड को बनाने में देरी भी हो गई थी।
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पशु अस्पताल के पास जेसीबी से कई फीट तक मास्टिक रोड को तोड़ा गया है, जिसकी उन्हें सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बुधवार को मौके पर पहुंचकर मास्टिक रोड को हुए नुकसान का जायजा लिया जाएगा और संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। क्योंकि जनस्वास्थ्य विभाग को रोड बनाने से पहले ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने का समय दिया गया था। लेकिन इस तरह से रोड को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली। जिस पर कार्रवाई की जाएगी और क्षतिग्रस्त रोड को रिपेयर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें