फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: उधार दिए रुपये वापस न मिलने से परेशान अध्यापक ने स्कूल में निगला जहर, मौत, सुसाइट नोट बरामद

Sat, 06 May 2023 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मृतक के पास से सुसाइट नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव का पोस्टमार्टम करवाने को लेकर हंगामा किया। बाढ़डा थाना पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में लोगों को उधार दिए रुपये वापस न मिलने व जमीन को लेकर परेशान एक निजी स्कूल के अध्यापक ने स्कूल में जहर निगल लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निमड़ बड़ेसरा निवासी सतीश(54) के रूप में हुई है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जिसके अंदर छह लोगों को उधार दिए रुपये वापस न देने व और जमीन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कार्रवाई करने को लेकर मना कर हंगामा किया गया।

मौके पर बाढड़ा थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें