फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निर्धारित स्थान पर न रोका ऑटो तो यातायात पुलिस करेगी 500 रुपये जुर्माना

Tue, 24 Sep 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। यातायात पुलिस की ओर से शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के ठहराव के लिए बनाए गए निर्धारित प्वाइंटों की पालना न करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की ओर से शहर में जगह-जगह ब्रेक मारकर सवारियां उतारने व चढ़ाने के कारण काफी बार जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं सवारियाें के चक्कर में अचानक ब्रेक मारने के कारण हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

दरअसल, ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा के लिए सवारियां चढ़ाने व उतारने के लिए निर्धारित जगहों का चयन किया गया है। लेकिन ऑटो व ई-रिक्शा चालक अपनी मनमर्जी से जहां कहीं भी सवारियां मिलती हैं, वहीं पर सवारियों को उतारने व चढ़ाने लग जाते है। इसके कारण काफी बार शहर में जाम की स्थिति भी बन जाती है।
वहीं ऑटो चालक शहर में कहीं पर भी सवारियों को देखते ही अचानक से ब्रेक लगा देते हैं। इसके कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं ऑटो चालकों की इसी गलती के कारण काफी बार हादसे भी हो चुके है। इससे अब ऑटो व ई रिक्शा चालक ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए निर्धारित स्थानों पर न रोकने पर पांच सो रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

-
ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑटो व ई-रिक्शा के लिए सवारियां चढ़ाने व उतारने के लिए निर्धारित स्थान बनाए गए हैं। यदि कोई ऑटो व ई रिक्शा चालक नियमों की अवहेलना करता है तो उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

- सीताराम, एएसआई, ट्रैफिक पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें