फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे रोजगार देने के कारण हुई 10 साल की सजा: चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। मैंने 3206 पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार देने का काम किया और हमारी सरकार जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक षड्यंत्र के तहत मुझे 10 साल के लिए जेल में भेजने का काम किया। मुझे रोजगार देने के कारण 10 साल की जेल हुई और रोजगार पाने वाले बच्चों की तरक्की भी हो गई। उक्त शब्द इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गांव सागवान में 25 सितंबर को फतेहाबाद में जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर होने वाली रैली में आने के लिए लोगों को न्योता देने के उपरांत संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला में कहा कि रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, शरद यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगोडा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पूर्व सहित अनेक बड़े नेता आएंगे। सोमवार को उन्होंने गांव सागवान, सरल, गारणपुरा कला मिरान, ईशरवाल, संडवा और देवराला में लोगों को संबोधित कर रैली का न्योता दिया। इस मौके पर सुनील लांबा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, मास्टर धर्मपाल ओबरा, अनूप बागनवाला, मास्टर नरेंद्र वर्मा, अशोक ढाणीमाहू, रणधीर सिंह धीरा, बिजेंद्र दूहन सागवान, मुकेश महतानी, अमित अलखपुरा, ओमप्रकाश कड़वासरा, सतपाल दूहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें