फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने माफी मांगी, अब राहुल और सोनिया माफी मांगें : जेपी दलाल

Thu, 21 Dec 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनते कृ​षि मंत्री जपी दलाल । स्वंय
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मैंने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी, अब उप राष्ट्रपति की मिमिक्री का वीडियो बनाने पर सोनिया व राहुल गांधी माफी मांगें। साथ ही कहा कि कांग्रेस को स्थापना दिवस की बजाय समापन दिवस मनाना चाहिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि 24 दिसंबर को लोहारू हलके के सिघानी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस पर अन्नदाता सम्मान दिवस रैली होगी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी व कई मंत्रियों के साथ जेजेपी के विधायक राजकुमार भी आशीर्वाद देने आएंगे। वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री व राहुल गांधी द्वारा उसकी वीडियो बनाने को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने पूरे किसान परिवार व पगड़ी का अपमान कर राजनीति के स्तर को गिराया है। उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल के साथ मिमिक्री करने वाले सांसद से माफी मांगने की बात कही।
इसके साथ ही सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों के विरोध पर कहा कि कांग्रेस बिना बहुमत के भी देश पर राज करने की मानसिकता से निकल नहीं पा रही। साथ ही कहा कि देश की जनता बार बार कांग्रेस को रिजेक्ट कर रही है। ऐसे में कांग्रेस को स्थापना दिवस की बजाय समापन दिवस मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें