फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा: जांच प्रक्रिया में उलझे परीक्षार्थी, फिर प्रश्न पत्र देख छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को दो सत्र में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को बायोमेट्रिक में आई दिक्कतों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों को लेकर लगाई बायोमेट्रिक मशीनें और स्कैनिंग कार्य काफी धीमा रहा, जिसके कारण परीक्षार्थियों को चिंता बनी रही। वहीं जांच प्रक्रिया में अग्निपरीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र देखकर पसीने छूट गए। शनिवार को हुई लेवल-3 के मुकाबले लेवल-2 की परीक्षा काफी कठिन बताई जा रही है। हालांकि लंबे समय से तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए यह प्रश्न पत्र औसतन था मगर जिन विद्यार्थियों ने पहले से विशेष तैयारी नहीं की थी उनके लिए सभी प्रश्नों के उत्तर देना काफी कठिन रहा।
विज्ञापन

बच्चों को गोद में लिए नजर आए अभिभावक
रविवार को लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा में प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। परीक्षा केंद्रों के बाहर करीब 200 मीटर तक किसी भी परीक्षार्थी के अभिभावक या अन्य लोगों को आने नहीं दिया। जो भी नजदीक आया उसे पुलिसकर्मी खदेड़ते नजर आएं। ऐसे में अनेक अभिभावक अपने बच्चों को गोद में लेकर परीक्षा केंद्र से दूर खड़े इंतजार करते नजर आएं।
आभूषण उतारने के बाद करवाया प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। किसी भी परीक्षार्थी को आभूषण और सामान लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में सिर्फ एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के साथ ही उनका प्रवेश करवाया। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले महिलाओं के आभूषण ( नाक का कांटा, कान के टॉप्स, अंगूठी, पायल) उतरवा दिए। वहीं युवाओं के जूते-चप्पल निकलवा कर भी जांच की। हाथ व गले में डाले धागे भी उतरवा दिए थे। केंद्र में प्रवेश पर तीन जगह पर चेकिंग की। शुरूआत में पुलिस, उसके बाद मेटल डिटेक्टर और अंगूठा का निशान एवं फोटो मिलान किया।
विज्ञापन

पेपर का लेवल औसत दर्जे का था। मुझे कोई भी प्रश्न सेलेब्स से बाहर नहीं लगा। बाकी स्कूल में परीक्षा को लेकर व्यवस्था ठीक थी। मुझे पेपर देने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
- स्वीटी, जूई ।
मैंने सीईटी की परीक्षा की तैयारी की थी। एचटेट की परीक्षा देने के लिए एलिजिबल थी। इसलिए रोजगार के लिए एचटेट की परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए है।
-पूनम, दमकोरा।
मैं एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। साथ में मैंने बीएसी व बीएड किया हुआ है। इसलिए परीक्षा देने के लिए आई हूं। प्रश्न पत्र में हरियाणा सामान्य ज्ञान से करीब दस प्रश्न आए हुए थे। बाकी प्रश्न भी सेलेब्स के हिसाब से थे।
- सोनिया, बुशान।
एचटेट परीक्षा देने के लिए पहली बार अपीयर हुई हूं। परीक्षा केंद्र पर एंट्री करते वक्त कड़ी जांच की गई। इसके अलावा परीक्षा देते वक्त किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

- निशा, बाहरीवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें