फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 तक भरे जाएंगे एचटेट परीक्षा के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 व 17 नवंबर को आयोजित होने वाले एचटेट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र लाइव हो चुके हैं जो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन/शुल्क भरने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित है। आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथि के बाद बोर्ड कार्यालय द्वारा कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। लेकिन जिन आवेदकों को अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पहचान/पहचान संख्या, फोटो व हस्ताक्षर में कोई संशोधन करना है, ऐसे आवेदक 19 से 23 अक्तूबर तक शुद्धि करा सकते हैं। आवेदन में लेवल, जाति और कैटेगरी, शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विकल्प में कोई परिवर्तन/सुधार की अनुमति नहीं होगी। इस अवधि के बाद किसी भी प्रकार की शुद्धि ऑनलाइन या ऑफ लाइन करने की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी आवेदक अपने आवेदन में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर/समझकर भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि एक ही कैटेगरी में दो अलग-अलग विषयों के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और अपने व्यक्तिगत/शैक्षणिक रिकार्ड में बदलाव आदि करके अलग कैटेगरी या जिले आदि से आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर 01664-2543000, 254302, 254303, 254304, 254306 की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें