फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों ने शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 04 Mar 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के बाहर सोमवार को एचटेट अभ्यर्थियों ने परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यार्थियों ने पेपर के लिए दिए गए सिलेबस के अनुरूप प्रश्न न पूछे जाने पर बोर्ड मुख्यालय के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ निवासी अभ्यर्थी कपिल यादव ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट से पहले परीक्षा के लिए सिलेबस जारी किया था। शिक्षा बोर्ड ने जो सिलेबस जारी था वह सीटेट का सिलेबस था। परीक्षार्थियों ने उसी पैटर्न के हिसाब से परीक्षा की तैयारी कर पेपर दिया था। लेकिन शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई गई एचटेट में पूरा पेपर सिलेबस के बाहर का था। उसके बाद सभी परीक्षार्थियों ने इकट्ठे होकर शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन को इस बारे में ज्ञापन दिया था। चेयरमैन वीपी यादव ने परीक्षार्थियों को नॉर्मलाइजेशन के आश्वासन के साथ सब्जेक्ट में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को हिंदी व अंग्रेजी में 60 प्रतिशत दिया जाएगा। हालांकि हिंदी व अंग्रेजी में भी 60 प्रतिशत न देकर कंबाइन रूप से अंक दिए गए।
कपिल ने बताया कि 18 अंक प्राप्त करने वालों को तो पास कर दिया, लेकिन 18 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को कुछ नहीं दिया गया। जब उन्होंने इस बारे में बोर्ड चेयरमैन से बात की तो उन्हें परीक्षार्थियों की बौद्धिक क्षमता का हवाला देते हुए अंक देने का तर्क दिया। जो की गलत है। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो बोर्ड के गेट पर धरना चालू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आत्माराम, संकीय शर्मा, भारत, ऋषिकेश, रविंद्र, दीपक व डॉ. सुरेंद्र दलाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें