हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन/शुल्क भरने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 23 अक्तूबर कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 16 व 17 नवंबर को करवाया जा रहा है। अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकृत आवेदन के विवरणों में अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पहचान प्रमाण/पहचान संख्या, लिंग, जिले का नाम, सेकेंडरी परीक्षा के अनुक्रमांक/बोर्ड के नाम और लेवल 2 व तीन में विषय के चयन में 19 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक शुद्धि करने का मौका दिया गया।