फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 एकड़ में बनेगा बागवानी अनुसंधान केंद्र, रेतीले टीलों पर खिलेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल का गांव खरकड़ी-ढिगावा में बनने वाला बागवानी का अनुसंधान केंद्र लोहारू इलाके की खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगा। इससे इस रेतीले इलाके की कायाकल्प होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों लोहारू उपमंडल के गांव खरकड़ी में सैकड़ों करोड़ से बनाने वाले बागवानी केंद्र का शिलान्यास करवाया जा रहा है। यह अनुसंधान केंद्र 120 एकड़ में बनेगा, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। इस केंद्र को पड़ोसी राज्यों के किसान देखने आएंगे। बता दें कि शुष्क क्षेत्र में शामिल इस इलाके में उच्च तापमान, निम्न और परिवर्तनशील वर्षा होती है, जो उच्च फसल उत्पादकता के दायरे को सीमित करती है। यह क्षेत्र अत्यधिक भौगोलिक परिस्थितियों से चिह्नित है, जो बेर, आंवला, अनार, नींबू, लसोड़ा, खजूर, टींट आदि फलों व प्याज, बेल वाली फसलें, खीरा, आलूवर्गीय आदि सब्जियों के उत्पादन के लिए बहुत अनुकूल है। इनके अलावा मसाले जैसे लहसुन, हल्दी, मिर्च और मसाले जैसे जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी आदि की भी इस क्षेत्र में अच्छी पैदावार ली जा सकती है। यह फसलें जब कम उपजाऊ भूमि पर उगाई जाती है तो अन्य फसलों की तुलना में इनमें सूखा, कम पोषक तत्व और उच्च तापमान को सहन करने की क्षमता होती है। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, खरकड़ी में बागवानी उत्पादन से संबंधित सभी विषयों पर अनुसंधान कार्य होगा। इसमें देश व विदेश की सभी जगहों पर उपलब्ध फलों, सब्जियों, औषधीय और सुगंधित पौधों, मसालों आदि की किस्मों का संग्रह भी शामिल होगा। फलों, सब्जियों, औषधीय व सुगंधित पौधों, मसालो आदि की उन्नत व संकर किस्मों का विकास जो कीटों और रोगों के प्रतिरोधी पर कार्य होगा। यह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दक्षिण हरियाणा की बागवानी की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा तथा किसान यहां से तकनीकी ज्ञान लेकर अपनी आय को दोगुनी कर सकेंगे। यहां पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे व बीज उपलब्ध होंगे। औषधीय पौधों पर विशेष कार्य किया जाएगा।
---------------
ऐसे कार्य करेगा अनुसंधान केंद्र
महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के विस्तार निदेशक डॉ एसके यादव और निदेशक सुरेश गोयल ने बताया कि इस केंद्र में फलों, सब्जियों, औषधीय पौधों, मसालों, मधुमक्खी पालन, मशरूम की स्थाई रूप से उच्च पैदावार प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के लिए उन्नत खेती की पद्धति विकसित की जाएगी। इस केंद्र में बागवानी फसलों की उत्पादकता और उपयोग को बढ़ाने के लिए रणनीति विकसित करने के लिए बुनियादी अनुसंधान किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के कुशल उपयोग और इन फसलों की सस्यक्रियाओं से उत्पादन बढ़ाने के लिए एकीकृत बागवानी फसलों पर आधारित फसल प्रणाली का विकास करना, बागवानी फसलों के एकीकृत कीट रोग और सूत्रकृमि प्रबंधन, उपज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए शुष्क फलों, सब्जियों, बीज मसालों आदि के रखरखाव में वृद्धि करना, नई प्रौद्योगिकियों का विकास फलों, सब्जियों, बीज मसालों आदि के प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन की पहले से विकसित प्रौद्योगिकियों पर ओर शोध करना, बागवानी फसलों के उत्पादन व उनकी तौड़ाई के बाद के प्रबंधन पर प्रदर्शनों और प्रशिक्षणों के माध्यम से वैज्ञानिकों, उद्यमियों और ग्रामीण जनता की क्षमता निर्माण, किसानों को जैविक खेती और रसायनों/कीटनाशकों आदि के न्यूनतम उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना, किसानों को बेहतर रिटर्न के लिए बागवानी फसलों के बाजार संपर्क स्थापित करना एवं बागवानी फसलों आदि के लिए परागकण समर्थन के रूप में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें