भिवानी। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के तत्वावधान में सूर्यवंशी महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष्य में हांसी रोड स्थित होटल एमएस ग्रैंड में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने बताया कि 20 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सर्राफ होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति आयोग हरियाणा सरकार के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर करेंगे। इनके अलावा अति विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी पालाराम सैनी कैथल वाले व आम आदमी पार्टी की प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदु शर्मा होगी। कार्य कर्म के स्वागत अध्यक्ष वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति एवं डॉ. नरेश धीराणा होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभावान खिलाड़ियों, समाजसेवियों, सर्व समाज की सामाजिक संस्थाओं एवं लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा पांचवां सूर्यवंशी महाराजा शुर सैनी अवॉर्ड भी दिया जाएगा।