फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मानेहरू सीएचसी की स्वास्थ्यकर्मी मिली कोरोना संक्रमित, किया होम आइसोलेट

Sun, 09 Apr 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। संक्रमित मानेहरू सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी है, जिसकी रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा है। जिले में कोरोना के फिलहाल दो सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से एक होमआइसोलेट है, जबकि एक दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना जांच के 220 सैंपल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है। जिले में शनिवार को आई कोरोना बुलेटिन में मानेहरू सीएचसी में कार्यरत 39 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिली है। जिसे पांच अप्रैल को बुखार हो गया था और उसने घर पर ही दवाई ली। इसके बाद सात अप्रैल को उसने सीएचसी में रेपिड टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके संपर्क में आए 16 लोगों के सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी फिलहाल होमआइसोलेट है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल 4786 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 4767 रिकवर हो चुके हैं, जबकि 17 ने जान गवाई और दो सक्रिय मरीज हैं। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मिले मरीजों में से 4085 ने कोरोना रोधी टीका लगवाया था। कोरोना जांच के कुल 491 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
कोरोना का एक नया मामला सामने आया है, जोकि होमआइसोलेट है। नागरिकों से अपील है कि घबराएं नहीं बस सावधानी बरतें। मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। अगर स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी लगती है तो फिजिशियन से जरूर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें