फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मलेरिया रोकथाम के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sun, 21 Jul 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में जमा पानी पर दवाई का छिड़काव करते स्वास्थ्य कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग रविवार को जिले भर में ड्राई डे मनाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी जिलेभर में घर-घर जागरूकता की अलख जगाएंगे। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए ये कदम उठाया है। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की 17 टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। वहीं बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को यह भी समझाया कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें। पानी जमा होने की संभावित जगहों पर भी मच्छर के लारवा की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को दादरी गेट, लक्ष्मी नगर, शांति नगर, कोंट रोड़, बावड़ी गेट, हनुमान गेट, आंबेडकर कॉलोनी में पहुंची। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग जुलाई को एंटी डेंगू मंथ के रूप में भी मना रहा है। इस दौरान मलेरिया और डेंगू के रोकथाम के लिए भी जागरूकता में लगा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान संभावित जगहों पर मच्छर का लारवा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस भी थमाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग रविवार को ड्राई डे मना रहा है। इस दौरान लोगों से भी घरों में साफ सफाई करने और आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोग अपने घरों के कूलर की टंकी, फ्रीज के पीछे की ट्रे को साफ रखें। यह भी ध्यान रखें कि पक्षियों के लिए रखे सकोरे के अंदर मच्छर का लारवा तो नहीं पनप रहा है। ज्यादा दिनों तक पानी ठहराव में मच्छर का लारवा आसानी से पनप जाता है। इसलिए हम सबको इसके प्रति जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें