फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE: इसी सप्ताह 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का जारी होगा शेड्यूल, निश्चित समय में घोषित किया जाएगा रिजल्ट

Tue, 02 Jan 2024 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बोर्ड प्रशासन ने प्री बोर्ड के साथ ही फरवरी-मार्च 2024 परीक्षा की डेटशीट जारी करने की तैयारी की है। 
विज्ञापन
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2024 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी किए जाने की तैयारी की है। इसी सप्ताह दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तिथियों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, फरवरी-मार्च में करीब डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षाएं दी जाएंगी। हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय द्वारा कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाओं का संचालन भी होगा। इन्हीं परीक्षाओं के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है, जिसकी घोषणा इसी सप्ताह होगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट इसी सप्ताह जारी होगी। इस बार बोर्ड परीक्षा लेने के साथ-साथ डिजिटल मूल्यांकन भी किया जाना है। परीक्षाओं के दौरान ही डिजिटल मूल्यांकन कार्य भी शुरू होगा, ताकि परीक्षा समापन के उपरांत निश्चित समय में ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें