फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हवा में छाई प्रदूषण की धुंध, ठंड के साथ एक्यूआई भी 386 तक पहुंचा

Thu, 16 Nov 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हवा में प्रदूषण की धुंध छा गई है। वहीं ठंड के साथ एक्यूआई भी 386 तक पहुंच गया है। वीरवार को जिला प्रशासन ने वीआईपी एरिया के दायरे से बाहर निकलकर शहर के सरकुलर रोड पर टैंकर से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

ग्रेप चार के आदेशों के बावजूद संबंधित सरकारी विभाग आदेशों की महज खानापूर्ति में लगे हैं। लघु सचिवालय और डीसी आवास के आसपास ही सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। लेकिन वीरवार को वीआईपी दायरे से बाहर निकलकर अधिकारियों ने शहर के सरकुलर रोड पर उड़ रही धूल पर भी पानी की बौछारे पानी के टैंकर से छोड़ी। इससे शहरवासियों को हवा में फैले प्रदूषण के साथ धूल मिट्टी से भी कुछ देर के लिए राहत मिली।
दरअसल, दिवाली के पहले हुई बारिश से भिवानी येलो जोन में आ गया था, मगर दिवाली के बाद अचानक हवा में प्रदूषण फिर से बढ़ गया और वीरवार को एक्यूआई 386 दर्ज किया गया। जबकि बुधवार शाम तक एक्यूआई 362 दर्ज किया गया था। लगातार एक्यूआई बढ़ने से हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब होती जा रही है। एक्यूआई के फिर से रेड जोन में आने के बाद अधिकारियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। पानी के टैंकरों से शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी का छिड़काव कराया गया। वहीं संबंधित निर्माण साइटों व परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि कुछ जगहों पर चोरी छीपे अब भी काम चल रहे हैं। जबकि ग्रेप चार के आदेशों में भवन निर्माण काम भी बंद हैं। शहर के सरकुलर रोड पर कहीं डिवाइडर का काम अधूरा है तो कहीं सड़क ही अधर में पड़ी है। इससे मुख्य सड़कों पर दूर-दूर तक रेत व मिट्टी फैली है। वाहनों की आवाजाही के साथ ही धूल के कण भी हवा में काफी ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं। जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें