फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में मुआवजा नहीं तो करेंगे हरियाणा बंद

Fri, 26 Feb 2016 01:08 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जाट आरक्षण आंदोलन की भेंट चढ़ी दुकानों, प्राइवेट संस्थानों के लिए 15 दिन में मुआवजा नहीं मिला तो 17 मार्च को हरियाणा बंद किया जाएगा। इतना ही नहीं असहयोग आंदोलन चलाते हुए सरकार का कोई सहयोग नहीं किया जाएगा और सभी तरह के टैक्स भरने पर भी रोक लगाई जाएगी। यह निर्णय हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया।बृहस्पतिवार को वैश्य मॉडल स्कूल में हरियाणा व्यापार मंडल की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष व कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों ने आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना पर रोष जताया।व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अपने हक के लिए अब व्यापारी घर पर नहीं बैठेगा बल्कि सड़क पर उतरेगा। अगर 15 दिन में मुआवजा नहीं मिला तो 17 मार्च को हरियाणा बंद से इसकी शुरूआत की जाएगी। वे उपद्रवियों की तरह हिंसा नहीं करेंगे बल्कि शांतिपूर्वक आंदोलन चलाएंगे। असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा। जिसके तहत सरकार को किसी तरह का सहयोग नहीं करने के अलावा टैक्स नहीं भरा जाएगा। इसी कड़ी में अनिश्चितकालीन हरियाणा बंद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने दंगा व लूटपाट करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ उनसे रिकवरी करने, उनकी संपत्ति कुर्क करने की मांग की। चेतावनी कि साथ सरकार से कुछ मांग भी की गई जिसमें तोड़फोड़ और आगजनी के शिकार व्यापारियों, दुकानदारों से किसी तरह का टैक्स नहीं वसूलने, जानमाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने आदि शामिल है। अगर सुरक्षा नहीं मिलती है तो व्यापारी यहां से पलायन कर जाएंगे। साथ ही उन्होंने इन दंगों में शामिल नेताओं की जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की।व्यापारी नेताओं ने कहा कि  आज प्रदेश का व्यापारी पूरी तरह से लूट चुका हैं। दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी से करोड़ों-अरबों रुपये का नुकसान हुआ हैं। व्यापारी व उद्योगपति भयभीत हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल रहा। बैठक में प्रदेश महासचिव पवन बुवानीवाला, भिवानी जिला प्रधान नरेश गर्ग, शहरी प्रधान विजय बंसल, सिरसा जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, सोनीपत से प्रदेश उपप्रधान पवन गर्ग, कैथल जिला प्रधान ईश्वर गोयल, रोहतक से रमेश खुराना प्रदेश सचिव, इन्द्र जैन, हिसार से भीमसैन बवेजा प्रदेश महासचिव, पवन गर्ग प्रधान अनाज मंडी, रेवाड़ी प्रधान अरविंद्र गुप्ता, नरवाना प्रधान अनिल आर्य, जींद प्रधान तारा चंद जिंदल, प्रदेश प्रवक्ता महावीर, दादरी प्रधान संजय छपारिया, सफीदो से राजकुमार जिंदल, असंध प्रधान रामनिवास जिंदल, टोहाना प्रधान राजेन्द्र ठकराल, आदमपुर प्रधान तरसेम गोयल, महेंद्रगढ़ प्रधान जगतराम अग्रवाल, हांसी से प्रदेश संगठन सचिव राजेश बंसल, गोहाना प्रधान विनोद जैन, करनाल से प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, पंचकुला से कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें