भिवानी में हरियाणा व पंजाब की ंटीम के मैच का दृश्य।
भिवानी। जिले के गांव सैय में बाबा रणजीतनाथ की पुण्यतिथि पर रविवार को दो दिवसीय हरियाणा स्टाइल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पंजाब को 6 अंक से हरा कर हरियाणा टीम विजयी रहा।
महिला कबड्डी मुकाबलों की पहले दिन शुरुआत पूर्व छात्र नेता सूर्य प्रताप चांग ने खिलाड़ियों के परिचय से की। इस मौके पर सूर्य प्रताप चांग ने कहा कि कबड्डी हरियाणा और पंजाब का परंपरागत खेल रहा है। महिला कबड्डी मुकाबला कराने का मकसद बेटियों के अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखार उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। इस मौके पर खेल आयोजन कमेटी सदस्यों की ओर से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
वहीं खेलों के पहले दिन हरियाणा और पंजाब महिला कबड्डी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। जिसमें हरियाणा की टीम ने 25-31 का स्कोर बनाकर छह अंकों के अंतर से पंजाब को हराकर जीत हासिल की। महिला कबड्डी टीमों के विजेताओं को सोमवार को खेलों के समापन पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं अन्य टीमों के बीच भी मुकाबले हुए। इस मौके पर सरपंच फूल कुमार, डॉ. देवेंद्र राठोड़ कमेटी प्रधान, कैप्टन गुगनराम, अनिल यादव, दीपक कुमार मित्तल, मंदीप सूई, रमेश सरपंच, राजकुमार सरपंच, मुकेश परमार, डॉ आकाश परमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।