भिवानी। गांव कलिंगा के बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय नेटबॉल संघ के तत्वावधान एवं हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी चार दिवसीय 14वें नेटबॉल फेडरेशन कप के तीसरे दिन शनिवार को खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। सभी प्रतिभागियों ने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराने के लिए अपना पूरा दमखम दिखाया।
तीसरे दिन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि अनिल मधुर, प्रबंधक केनरा बैंक खरक कलां शाखा, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, पूर्व सरपंच रामभूल उर्फ भोला राम, पूर्व सरपंच ओमसिंह एवं अधिवक्ता रत्न सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि स्कूल के संस्थापक पवन कौशिक, रेणुका शर्मा, प्राचार्या राजेश्वरी श्योरण ने शिरकत की। प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मण की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मंच का संचालन अशोक कुमार ने किया।
नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हरिओम कौशिक, सुमन कौशिक, स्कूल संस्थापक पवन कौशिक एवं रेणुका शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हरियाणा, पंजाब, केरल, दिल्ली और महिला वर्ग में हरियाणा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर उनके सर्वांगीण विकास की तरफ यह खेल प्रतियोगिता एक अनूठा कदम है। इस अवसर पर अशोक कुमार, अमित अरोड़ा, विक्रम रेड्डी, आकाश बत्रा, संतोष कुमार उपस्थित रहे। संवाद
----------