फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग को मिली एक साल कैश कलेक्शन कार्य की एक्सटेंशन

Thu, 06 Jul 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सात जिलों के छह सर्कलों में हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग के पूर्व सैनिक वीरवार से कैश काउंटरों पर नियमित रूप से काम पर लौटेंगे। बुधवार को निगम के हिसार मुख्यालय पर हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के साथ निगम प्रबंधन के अधिकारियों की करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। जिसमें लीग से जुड़ी सभी मांगों पर सहमति बनी और एक साल तक कार्य को एक्सटेंशन की मंजूरी भी दी। जिसके बाद वीरवार से ही लीग के कर्मचारी कैश काउंटरों पर उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का नियमित रूप से भुगतान कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन


भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय, फतेहाबाद, हिसार, दादरी, जींद जिले में हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग बिजली निगम के कैश काउंटरों पर एक साल तक कैश कलेक्शन काम करेगी। 30 जून को एक्स सर्विसमैन लीग का अनुबंध समाप्त हो गया था। एक्स सर्विसमैन लीग 2005 से बिजली वितरण निगम में कैश कलेक्शन का काम कर रही है। सात जिलों में 344 कर्मचारियों को घटाकर 243 कर्मचारी रखे जाने और डीसी रेट खत्म होने के बाद कौशल विकास निगम में बी और सी ग्रुप की नौकरी को लेकर लीग अपनी मांग पर अड़ी थी। अकेले भिवानी सर्कल में रोजाना निगम की करीब ढाई करोड़ रुपये की बिलिंग हो रही है।



लीग के साथ निगम प्रबंधन की हिसार में बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। लीग की तरफ से मैन पावर कम नहीं करने और कौशल विकास रोजगार निगम के तहत ग्रुप बी और सी की नौकरी को लेकर सुलह हो गई है। एक साल के लिए कार्य को भी एक्सटेंशन दी गई है। लीग ने इस पर सहमति जताई है। वीरवार से लीग के कर्मचारी नियमित रूप से कैश काउंटरों पर काम करेंगे।
विज्ञापन


-सूबेदार मेजर सुरेंद्र कौशिक, अध्यक्ष हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग भिवानी।







निगम प्रबंधन के साथ बैठक में मामला सुलझ गया है। निगम के सभी सब डिविजन कार्यालयों के कैश काउंटरों पर लीग कर्मचारी कैश कलेक्शन का कार्य पहले की भांति जारी रखेंगे। किसी भी उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें