अपने परिवार के साथ मुक्केबाज साक्षी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
भिवानी के गांव धनाना की बेटी मुक्केबाज साक्षी ढांडा के भारतीय सेना ज्वाइन करने के बाद अब प्रीति हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। साक्षी से पहले जैस्मिन लंबोरिया ने भारतीय सेना ज्वाइन की है। दोनों मुक्केबाजों की नियुक्ति मिशन ओलंपिक 2024 के तहत हुई है। सेना की ओर से 12 महिला खिलाड़ियों की भर्ती करनी है, जिसमें से दो की भर्ती हो चुकी है।
साक्षी के सेना में जाने वाले अब 54 किलोग्राम हरियाणा का प्रतिनिधित्व गांव बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार करेंगी। जबकि साक्षी ढांडा सेना में 52 किग्रा भारवर्ग में खेलेंगी, जिसके लिए वे वजन कम करने में जुटी है। वहीं, सेना में मिशन ओलंपिक के तहत कुल 12 महिला खिलाड़ियों का चयन करना है, जिसमें से दो खिलाड़ियों का चयन हो चुका है और 10 का बाकी है। इसके लिए भी सेना की ओर से खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा।
साक्षी को हरियाणा सरकार की ओर से सरकारी कोच और भारतीय सेना की ओर से हवलदार की पोस्ट के लिए नौकरी का प्रस्ताव आया था। इनमें से साक्षी और परिजनों ने सेना में हवलदार की नौकरी का चयन किया। वहीं साक्षी के भाई अमन भी महज 10 दिन पहले ही लेफ्टिनेंट बने है। साक्षी ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी से शारीरिक शिक्षा विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। वहीं प्रीति पंवार की बात करें तो उसने हाल ही में स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और जॉर्डन में हुई एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रांज मेडल जीता था। जो अब महम में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रही है।
जैस्मिन के बाद साक्षी ने भारतीय सेना ज्वाइन की है। साक्षी ओलंपिक 2024 के लिए लगातार रिंग में अभ्यास कर रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगी और 2024 में देश के लिए पदक लेकर आएंगी। सेना में रहकर भी मुक्केबाजी का अभ्यास जारी रहेगा। सेना की ओर से मिला प्रस्ताव सराहनीय है। इससे खिलाड़ियों को हौसला मिलता है।
- कोच जगदीश सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी।