फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रथम उत्तर भारत विकास मान टी 20 मुकाबले में हरियाणा बना चैंपियन

Tue, 27 Aug 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते अति​थि व आयोजक
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-हांसी मार्ग के गीता चौक के पास भव्य क्रिकेट अकादमी के मैदान में दिव्यांग क्रिकेट का प्रथम विकास मान मेमोरियल टी 20 दिव्यांग कप हरियाणा की टीम ने जम्मू कश्मीर को हराकर जीत लिया। फाइनल मुकाबला हरियाणा और जम्मू कश्मीर की टीमों के बीच हुआ। पहले टॉस जीतकर हरियाणा ने जम्मू कश्मीर के समक्ष 131 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

वहीं जम्मू कश्मीर की टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। हरियाणा ने यह मैच 14 रन से जीत लिया। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पेशल अचीवर ट्रस्ट की चेयरमैन माधवी हंस पहुंची और कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बॉक्सर कृष्ण ने की। पीसीसीएआई प्रवक्ता अशोक भारद्वाज ने कहा कि फाइनल मुकाबले में हरियाणा के पवन कुमार ने चार ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके चलते पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब और पवन कुमार को ही मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें