प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि व आयोजक
भिवानी। भिवानी-हांसी मार्ग के गीता चौक के पास भव्य क्रिकेट अकादमी के मैदान में दिव्यांग क्रिकेट का प्रथम विकास मान मेमोरियल टी 20 दिव्यांग कप हरियाणा की टीम ने जम्मू कश्मीर को हराकर जीत लिया। फाइनल मुकाबला हरियाणा और जम्मू कश्मीर की टीमों के बीच हुआ। पहले टॉस जीतकर हरियाणा ने जम्मू कश्मीर के समक्ष 131 रन का लक्ष्य रखा।
वहीं जम्मू कश्मीर की टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। हरियाणा ने यह मैच 14 रन से जीत लिया। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पेशल अचीवर ट्रस्ट की चेयरमैन माधवी हंस पहुंची और कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बॉक्सर कृष्ण ने की। पीसीसीएआई प्रवक्ता अशोक भारद्वाज ने कहा कि फाइनल मुकाबले में हरियाणा के पवन कुमार ने चार ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके चलते पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब और पवन कुमार को ही मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।