फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कृषि मंत्री बोले- विपक्ष चुनावों को लेकर विदेशी ताकतों से मिलकर भ्रम फैला रहा

Sat, 04 Feb 2023 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुछ गड़बड़ भी हुई है तो अमेरिका की कंपनी को क्या तकलीफ है। इसकी जांच के लिए हमारे देश में कानून है और न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट है।
विज्ञापन
सेक्टर 13 स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अदाणी की कंपनियों व बाबा रामदेव के विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर विदेशी ताकतों से मिले होने के आरोप लगाए हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार सुबह अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने बाबा रामदेव के एक धर्म विशेष को लेकर दिए विवादित बयान पर कहा कि बाबा रामदेव भाजपा के न नेता हैं, न कार्यकर्ता। उनका अपना काम है और सबको बोलने का हक है।

विज्ञापन


वहीं हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावों को लेकर विदेशी ताकतों से मिलकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष ने पहले भी राफेल व सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ भी हुई है तो अमेरिका की कंपनी को क्या तकलीफ है। इसकी जांच के लिए हमारे देश में कानून है और न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट है।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को सिरे से नकारते हुए कहा कि मैं लोहारू से विधायक बनकर ही खुश हूं। उन्होंने किरण चौधरी के बीजेपी में आने या लाने को लेकर कहा कि भाजपा में व्यक्ति विशेष का कोई महत्व नहीं है। इस बार तोशाम में जीतेगा वही जो कमल का निशान लेकर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें