तोशाम। बनवारी लाल जिंदल सुईवाला महाविद्यालय एनसीसी कैडेट हर्ष प्रताप सिंह ने हरियाणा एनसीसी-11 बटालियन भिवानी की तरफ से सीनियर अंडर ऑफिसर गार्ड ऑफ-ऑनर राजपथ पर हुई 73वीं गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। हर्ष प्रताप सिंह ने अपने महाविद्यालय एवं हरियाणा एनसीसी- 11 बटालियन भिवानी गार्ड ऑफ ऑनर का कार्य करते हुए राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं महाविद्यालय के लड़कों एवं लड़कियों की एनसीसी की टुकड़ियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमंडल तोशाम स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम तोशाम के एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। एसडीएम ने महाविद्यालय की एनसीसी दोनों विंग को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी भेंट की। महाविद्यालय ट्रस्टी देवेंद्र देव शर्मा व प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार भारद्वाज ने सभी कैडेट्स व एनसीसी अधिकारी कैप्टन जसवंत सिंह को बधाई दी।