श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित हुई छठी सीनियर साऊथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिल?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। 27 व 28 नवंबर को श्रीलंका के कोलंबो में छठी सीनियर साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप हुई। इसमें बैंक कॉलोनी निवासी हर्ष प्रजापति ने फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाड़ी को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हर्ष प्रजापति का मंगलवार को भिवानी पहुंचने पर प्रजापति चौक से बैंक कॉलोनी तक विजय जुलूस निकाला।
खेल प्रेमियों द्वारा हर्ष के निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। भारतीय कराटे टीम के कोच अनिल श्योराण ने बताया कि कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। इस अवसर पर सुरेश प्रजापति, मिंटू प्रजापति, संजय प्रजापति, लीलाराम, जयभगवान, किरोड़ीमल तंवर, सियाराम, चेतराम, सुरेश कोच, सुखीराम, विनोद बेड़वाल, नरसिंह, लालूराम, सोनू उपस्थित रहे।