पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह
- फोटो : संवाद
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर पर रहे हरि सिंह के निधन से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौधरी बंसीलाल हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे। बता दें कि हरि सिंह भाजपा की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के वह चाचा ससुर थे।