फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एशियन खेलों में गांव मिताथल के मुक्केबाज सचिन की जीत से खुशी, पिता बोले-पदक की पूरी उम्मीद

Sat, 26 Sep 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जीत के बाद मुक्केबाज सचिन का हाथ उठाते रैफरी। 
विज्ञापन
भिवानी। जापान के नागोया चल रहे एशियन खेलों में गांव मिताथल निवासी मुक्केबाज सचिन सिवाच की शुक्रवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जीत से परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी छा गई। खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने बताया कि सचिन के पहले दो राउंड बेहद करीबी रहे। तीसरे राउंड में बढ़त बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोच अनिल टेकराम ने बताया कि सचिन का मुकाबला काफी कड़ा रहा लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और पूरी ताकत से मुकाबले को अपने पक्ष में करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।सचिन के घर पर भी परिजनों ने टीवी स्क्रीन पर मुकाबला देखा और जीत के बाद खुशी जाहिर की। पिता अनिल ने कहा कि बेटे ने अच्छा खेल दिखाया। पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेलों की ही तरह यहां से भी पदक जीतकर लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें