फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी को टिकट मिलता तो होती जीत : किरण चौधरी

Fri, 14 Jun 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ईशरवाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती पूर्व मंत्री किरण चौधरी।
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम विधायका व पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने ईशरवाल में एक दुकान का शुभारंभ किया। किरण चौधरी ने कहा कि तोशाम मेरा घर है। यहां के लोगों की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। किरण चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तोशाम विधानसभा से ही लड़ा जाएगा। तोशाम हलके के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं इनकी सेवा करना मेरा धर्म है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वास्तव में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी में टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से श्रुति चौधरी को कांग्रेस का टिकट दिया जाता है तो निश्चित तौर पर श्रुति भारी मतों से विजयी होती। बाकी टिकट भी ईमानदार और मेहनती लोगों को दी जाती तो 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस व गठबंधन की जीत होती।
उन्होंने कुमारी सैलजा के बयान की पूरी तरह तरफदारी करते हुए कहां कि वे बहुत ही अनुभवी नेता है। उन्होंने बिल्कुल सही आकलन किया है। दान सिंह को स्वयं अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है वे अपने क्षेत्र से हार गए हैं। हमारे ऊपर इल्जाम लगाने की गलती दान सिंह न करें। दान सिंह को तोशाम की जनता ने जमकर वोट दिया है। उसके बावजूद जनता सर्वोपरि है, वह जिसे चाहे उसे वोट देगी।
विज्ञापन

उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर भी अप्रत्यक्ष तौर करते हुए कहा कि जिन लोगों ने उन्हें टिकट दिलाया था। उन्होंने 100 प्रतिशत जीत की गारंटी देकर दान सिंह को टिकट दिलवाई थी, उनकी की गारंटी फेल हो गई है। अगर इसी तरह कांग्रेस में बाप- बेटे की राजनीति चलती रही तो कांग्रेस आगे भी अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं कर सकती। जब तक वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जाएगा यही सिलसिला जारी रहेगा। इस मौके एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, सुनील पूनियां भारीवास, सज्जन संडवा, महेंद्र नंबरदार, विनोद हसान, अशोक सिंगला, कृष्ण झांवरी, वजीर डाडम, जेपी हसान, अक्षय ख्यालिया, प्रवीण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें