फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रागनी प्रतियोगिता में जीएसएसएस हालुवास प्रथम

Tue, 10 Sep 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
विज्ञापन
भिवानी। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्सव में रागनी, ग्रुप डांस, सोलो फॉक डांस, सोलो म्यूजिक डांस, स्किट और म्यूजिक सोलो जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिन्हें लाइव म्यूजिक के साथ प्रस्तुत किया गया। रागनी प्रतियोगिता में शहीद नरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हालुवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त महावीर कौशिक और शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नरेश मेहता एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने संयुक्त रूप से की।
जिला उपायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संस्कृति और संस्कार को अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं। जिला कॉर्डिनेटर सांस्कृतिक संजय सैनी ने कहा कि जिला स्तर पर प्रथम रहने वाली टीमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर कमल शर्मा, लक्ष्मण गौड़, अजेंद्र शर्मा, रोशनी, तरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल की प्राचार्या मीनाक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
रागनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शहीद नरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हालुवास, द्वितीय स्थान मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, तृतीय स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी ने प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू ने प्राप्त किया। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान सर्वपल्ली राधा कृष्णन लैब स्कूल, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा, तृतीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलियाली की टीम ने प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक लोहारी जाटू ने प्राप्त किया। स्किट में प्रथम स्थान सर्वपल्ली राधा कृष्णन लैब स्कूल, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखड़ी, तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढ़वा तथा सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगावा जाटान ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें