फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बाजरा की फसल बेचे या ना बेचे सरकार 450 रुपये का करेगी नकद भुगतान: जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/ बहल। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बुधवार को सेक्टर 13 स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों और किसानों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत कर उनका निवारण किया। कृषि मंत्री ने जनता दरबार में ही बताया कि प्रत्येक किसान को भावांतर दिया जाएगा। मंत्री नेबाद में लोहारू, बहल और सिवानी में जनसंपर्क भी किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाजरा फसल के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर देने की घोषणा किसान हितैषी फैसला है। यह किसान की मर्जी है कि वो बाजरा बेचे या न बेचे, पर सरकार उसको प्रति क्विंटल 450 रुपये नकद भुगतान करेगी। इसके लिए किसान को किसी कागजी कारवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंत्री ने कहा कि बाजरे की एमएसपी 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। पर, बाजरा खुले बाजार में 1950 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है। बाजरे का भाव एमएसपी से औसतन 400 रुपये प्रति क्विंटल कम है लेकिन सीएम मनोहरलाल ने घोषणा की है कि हर किसान को प्रति क्विंटल 450 रुपये भावांतर योजना के तहत खाते में डाले जाएंगे। यह प्रदेश सरकार का किसान हित में एतिहासिक कदम है जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह लाभ फसल की बिक्री पर नहीं रखा गया है वरन यह किसान की मर्जी है कि वो अपना बाजारा बेचे, या घर पर रखें। उसे उसकी फसल की प्रति क्विंटल राशि उसके खाते में अपने आप आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस बार करीब 60 लाख एमटी फसलों की खरीद हुई है। जबकि पिछले साल पहले दस दिनों में 13.14 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए एसवाईएल जीवन रेखा है। एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 14 अक्तूबर को पंजाब व हरियाणा के सीएम की बैठक होगी। उम्मीद है कि इस बैठक में पंजाब के सीएम हरियाणा के किसानों के हित में उचित फैसला लेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान सरपंच गजानंद अग्रवाल, रविंद्र मंढ़ोली, मुन्ना मंढ़ोली, कर्मबीर चैहड़, निजी सचिव जेपी दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें