महंगाई के खिलाफ सरकार का पुतला फूंकते व्यापार मंडल के सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। महंगाई के विरोध में वीरवार को नागरिक अस्पताल के समीप भिवानी व्यापार मंडल ने दुकानदारों व फल विक्रेताओं को साथ लेकर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेपी कौशिक ने कहा कि बीजेपी पार्टी सत्ता में आने से पहले जनता से वादे किया करती थी कि महंगाई पर रोक लगेगी, लेकिन आज महंगाई चरम सीमा पर है। इस अवसर पर संजय वाल्मीकि, नरेंद्र, सुरेंद्र कुमार, शमशेर सिंह, बादल कुमार, राजेंद्र, लाखन सिंह, राहुल, अमित, रवि, संदीप, प्रवीण गुप्ता, शिवम कौशिक, कृष्ण, संजय सैणी, कल्लू, राकेश उपस्थित रहे। संवाद