फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसान हितों में 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी : जेपी दलाल

Wed, 19 Jun 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पंचायत भवन के सभागार में कार्यक्रम को संबो​धित करते जेपी दलाल।
विज्ञापन
भिवानी। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा पहली सरकार है, जिसने किसान हित में अनेक नीतियां बनाकर डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के खाते में पैसा डाला है। देश में सर्वाधिक प्रदेश के किसानों की 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। किसान हित में भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है। किसानों को 6700 करोड़ रुपए की कृषि संबंधित बिजली में सब्सिडी दी गई है। सरकार ने कृषि, बागवानी, मछली पालन और नहरों के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग का बजट बढ़ाया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री जेपी दलाल पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री ने कहा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की है। देशभर के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की।
कार्यक्रम के दौरान जिला भिवानी के करीब एक लाख से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि डाली गई। वित्त मंत्री ने कहा कि भिवानी जिले को इस योजना की पहली किस्त 1,50,256 किसानों के खाते में 30 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी किसानों के खाते में डाले गए थे। उसके बाद इस स्कीम को पांच एकड़ के बन्धन से हटा दिया गया था कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद अशवीर नैन और कृषि उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट व किसान क्लब के प्रधान सुरेश कुमार ने वित्त मंत्री दलाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें