फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है : रणबीर सिंह गंगवा

Mon, 19 Feb 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में विधानसभा उपाध्यक्ष  गंगवा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते गण्यमान्य लोग।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में हर वर्ग को उसका उचित प्रतिनिधित्व दे रही है। सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने बीसी-ए वर्ग को उनका पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में उचित आरक्षण देने का काम किया है। परिणामस्वरूप इस समाज के लोगों को पंचायती राज व शहरी स्थानीय निकाय में जन प्रतिनिधि बनने का अवसर मिला है।
विज्ञापन


विधानसभा के उपाध्यक्ष गंगवा रविवार को बवानीखेड़ा में नव निर्माणाधीन श्री दक्ष प्रजापति सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भवन के निर्माण में 11 लाख रुपये की राशि पहली किस्त के रूप में देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भवन निर्माण में वे हर संभव पूरा योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन किसी विशेष एक समाज के काम नहीं आते हैं, बल्कि ये सर्व समाज के होते हैं। उन्होंने कहा कि उनका समाज मेहनतकश और ईमानदार समाज है। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षित करें। मौजूदा सरकार पारदर्शिता के साथ सरकारी नीतियों का लाभ नागरिकों तक पहुंचा रही है। सरकार योग्य और होनहार युवाओं को पारदर्शिता के साथ व बिना किसी सिफारिश नौकरी दे रही है। परिणाम स्वरूप आज पिछड़ा वर्ग समाज से भी योग्य युवा बड़े से बड़े पदों पर जा रहे हैं, जबकि पहले इस समाज के लोगों के अनदेखी होती रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल ने विधानसभा के उपाध्यक्ष गंगवा को पिछड़ा वर्ग समाज के रत्न की संज्ञा देते हुए कहा वे समाज के हितों की रक्षा के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं। समाज के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। कार्यक्रम को भाजपा नेता सुरेश ओड, श्री दक्ष प्रजापति संस्था के प्रधान रामधन रानौलिया, बीके स्कूल संचालक सुभाष कौशिक ने भी संबोधित किया। समारोह के दौरान जगदीश मालवाल तोशाम, मनीत करनाल, मोतीराम प्रधान तोशाम, रामकुमार कासनी लोहारू ने एक-एक लाख 11-11 हजार रुपये देने व धर्मबीर प्रधान भिवानी ने सामुदायिक भवन के मुख्य द्वार का निर्माण करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

गंगवा व अन्य सभी मेहमानों का फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सीईओ जिला परिषद अनुराग ढालिया, नायब तहसीलदार रोहित कौशिक, माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, प्रदीप प्रजापति, उदयचंद फौजी, संस्था के मुख्य संरक्षक प्रदीप लोहानीवाल, उप प्रधान सुखपाल, श्रीभगवान नाडिय़ा, जयपाल, शीशराम, ओमपाल, विनोद कुमार, बाली कुमार, मा. रामधन, ताराचंद यादव, जोगीराम, पार्षद रीतू, सरपंच नरेश शर्मा सिंकदरपुर व उमेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें