भिवानी। शहर के औद्योगिक सेक्टर 26 के प्लास्टिक दाना प्लांट में चोर लाखों की कीमत के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। फैक्टरी के अंदर हुई चोरी की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ढिगावा जाटान निवासी नवीन कुमार ने बताया कि सेक्टर 26 में उसका प्लास्टिक दाना प्लांट है। फैक्टरी के अंदर 11 सितंबर की रात को दो मोटर, एक एलईडी, कॉपर वायर चोरी हो गई। चोर दो गैस सिलिंडर और एक हैंड ग्राइंडर भी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख 21 हजार है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।