फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुकान में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय के सामने स्थित स्टैंडर्ड कॉस्मेटिक की दुकान में बुधवार देर रात को आग लगने से लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार पवन और रमेश ने बताया कि बुधवार देर शाम को वे दुकान मंगल कर घर चले गए थे। देर रात को उनको किसी ने सूचित किया कि उनकी दुकान में आग लगी है। इस पर वे तुरंत दुकान पर पहुंचे और देखा कि वहां आग लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने दमकल केंद्र को दुकान में आग लगने के बारे में सूचित किया। इस पर दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली। दुकान संचालक ने आग लगने का कारण फॉल सिलिंग में बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होना बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें