लोहारू। गांव गागड़वास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 14 सितंबर को सुबह करीब 7:45 बजे स्कूल पहुंचने पर कार्यालय के स्टोर रूम और डीटीएच क्लास रूम के ताले टूटे मिले। विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। कमरों में रखे सामान की जांच करने पर डीटीएच क्लास रूम से दो बैटरी और एक यूपीएस गायब मिले। स्टोर रूम से दो बड़े बर्तन भी चोरी मिले। विद्यालय की ओर से थाना लोहारू में शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है। संवाद