फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला चिकित्सक से न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरीं छात्राएं

Sun, 18 Aug 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भ
विज्ञापन
भिवानी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को छात्राओं ने शहर में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर दित्यंग्त आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
प्रदर्शन की शुरुआत भगत सिंह चौक से हुई। इस मौके पर प्रशिक्षु चिकित्सक हितैषी ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ उनके कार्यस्थल पर ही यह अपराध होना, इस बात का उदाहरण है कि चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर भी सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जरूरी है कि चिकित्सक पूरे जोश के साथ कार्य करे, इसके लिए जरूरी है कि चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित रहे। छात्रा हितैषी ने सरकार से मांग की कि महिला चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा अमल में लाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें