भिवानी। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रणधीर सामोता ने बताया कि एमएनएस राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। पहले दिन भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ (हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी और हरियाणवी), संस्कृत श्लोकाच्चारण, रंगोली, मेंहन्दी, फोटोग्राफी, पोस्टर मेंकिंग, पेंटिंग, कार्टूनिंग और क्ले मॉडलिंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जज के रूप में विक्रांत, नरेश नागपाल, ऋतु और रितु ने अपनी भूमिकाओं का र्निवहन किया। दूसरे दिन मिमिक्री, हरियाणवी स्किट, मूक अभिनय, हरियाणवी नृत्य, क्लासिकल नृत्य, गीत, गजल, भजन, गायन, कव्वाली, तबला, सितार वादन कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर जज के रूप में सोनू रोंझिया, ब्रिज मोहन, विनय कुमार, कविता शर्मा, ऋषभ पारिक और निकिता शर्मा ने अपनी भूमिकाओं का र्निवहन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश धायल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रहें। सुरेश धायल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में मंच संचालन कविता शर्मा प्राध्यापिका अंग्रेजी ने किया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, सुगम द्वितीय और विधि तृतीय स्थान, संस्कृत श्लोक उच्चारण में तृप्ति प्रथम, राशि द्वितीय और सुगम तृतीय, पंजाबी कविता में संदीप प्रथम, उर्दू कविता में राशि प्रथम, हरियाणवी कविता में अभिमन्यु प्रथम, हिन्दी कविता में सुगम प्रथम, तृप्ति द्वितीय और प्रीति तृतीय, मेंहंदी प्रतियोगिता में सुभम प्रथम, मुस्कान द्वितीय और नेहा तृतीय, स्लोगन राईटिंग में अजय प्रथम, मुस्कान द्वितीय और खुशी तृतीय पोस्टर मेकिंग में अभिषेक शर्मा प्रथम, अभिषेक द्वितीय और गरिमा तृतीय, पेंटिंग में अभिषेक प्रथम, मुस्कान द्वितीय और चंचल तृतीय, रंगोली में मनीषा प्रथम, साक्षी द्वितीय और विनीत तृतीय, क्ले मॉडलिंग में अभिषेक प्रथम, प्रियंका द्वितीय और निधि तृतीय, मेल डांस हरियाणवाी में प्रथम, संदीप द्वितीय और रोनी तृतीय,
फीमेल डांस हरियाणवी में ज्योति प्रथम, आरती द्वितीय और मेघा और अंजली तृतीय, जनरल डांस में जाह्रनवी प्रथम, मनीषा द्वितीय और रितिका तृतीय, सेमी क्लासिकल में करिश्मा प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, सुगम द्वितीय और विधि तृतीय, डयूट डांस में श्रुति और आस्था प्रथम, करिशमा और महक द्वितीय और उर्वशी सिमरन और तृतीय, गायन में अक्षय प्रथम, तृप्ति द्वितीय और विशाल तृतीय, अभिनय प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, रोनी द्वितीय और सौरव तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर डॉ. एवी शर्मा, डॉ. विरेंद्र फौगाट, डॉ. पवन मितल, डॉ. मितेश शर्मा, डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. त्रिलोक चंद, डॉ सुरेश सिवाच, डॉ बलवान सिंह, डॉ देवेन्द्र दलाल, डॉ अशोक कादयान, डॉ कुलवीर सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ प्रवीन यादव, डॉ धर्मवीर सिंह, डॉ सतीश खरोलिया, डॉ प्रदीप सिलवाल, डॉ रविकांत, डॉ विभा दूहन, पूनम जोगपाल, मन्जू, शालिनी, सिंघल, डॉ पारिषा, डॉ परवेश, डॉ रेखा चौहान, डॉ योगमाया, सविता, सरिता, ममता, पूजा, तरूणा, कुंत्तल, संचित, मोनिका, खुशबू उपस्थित रहें। संवाद