फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों व दंगे फैलाने वालों की लिस्ट हो रही तैयार: सर्राफ

Sun, 28 Feb 2016 12:56 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शांतिपूर्ण चल रहे आरक्षण आंदोलन में कुछ असामाजिक लोग आए और दंगे भड़के। तोड़फोड़ हुई और नुकसान हुआ। अब सरकार दंगा पीड़ितों को मुआवजे के लिए लिस्ट तैयार कर रही है। साथ ही उपद्रवियों व दंगे फैलाने वालों की भी लिस्ट तैयार हो रही है। शामिल अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी। यह बात जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कही।शनिवार को रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार पीड़ितों को मुआवजा देने के प्रति गंभीर है। व्यापारियों, दुकानदारों जो भी लूटपाट व आगजनी का शिकार हुए है, सभी को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है। अब समय पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने का है। अब सरकार योजना बना रही है कि किस-किस को कितना मुआवजा, कैसे दिया जाए। हालात देखे जाएंगे कि कितना नुकसान हुआ। हाईकोर्ट की ओर से दंगा करने वालों से ही रिकवरी के निर्देशों पर उन्होंने कहा कि इस पर भी विचार चल रहा है। सर्राफ ने बताया कि वे भिवानी से लोहारू तक की रेल लाइन के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिले थे और रेलमंत्री ने उन्हें भिवानी से लोहारू तक की रेललाइन बिछवाने के प्रति सकारात्मक आश्वासन दिया था। दो दिन पहले प्रस्तुत किए गए रेल बजट में उनकी यह मांग रेलमंत्री ने पूरी कर दी। अखिल भारतीय उद्योग सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि इस आरक्षण विवाद के बहाने दुश्मनी निकाली है। अब दुकानदारों, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे है। इस मौके पर बलराम गुप्ता ,ओमप्रकाश, मदनलाल, प्रवीण कोकड़ा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें