भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए कार्यशाला हुई। कार्यशाला में 54-लोहारू, 57-भिवानी, 58-तोशाम और 59- बवानीखेड़ा-एससी विधानसभा क्षेत्रों के असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनरों को मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर सभी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्वाचन कानूनगो रामफल ने बताया कि कार्यशाला में एएलएमटी को मतदान प्रक्रिया के बारे में जरूरी जानकारी दी। उन्होंने चुनाव संबंधी विभिन्न जानकारियां देते हुए मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया आरंभ करने, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट सील करने तथा मतदान प्रक्रिया बंद होने पर दस्तावेजों की पैकिंग सहित सभी विचारणीय पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर को लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी व मतदान दिवस को लेकर व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने एएलएमटी को कहा कि वे पूरी मतदान प्रक्रिया की समय रहते पूरी जानकारी प्रशिक्षण हासिल कर लें ताकि बूथ पर पहुंचने के बाद मतदान करवाने समय आपको किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। कार्यशाला में बीडीपीओ सिवानी सुरेंद्र सिंह, बीडीपीओ बवानीखेड़ा सोमबीर कादयान, बीडीपीओ लोहारू धर्मपाल, बीईओ युद्घवीर सिंह, एसडीओ प्रवीण बजाज, एसडीओ अमित कुमार मौजूद रहे।