भिवानी। अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष पहलवान बिजेंद्र सिंह ने सोमवार को कस्बा तोशाम के पीएस नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 69वां शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर समाज व देश हित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से एएसआई कुलदीप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। 69वें शक्ति प्रदर्शन के तहत स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने दांतों से बच्चों को झूला झुलाया, आंखों से 10 किलोग्राम वजन उठाया, दांतों से स्कूल बस को खींचा, 60 किलो के युवक को दांतों से उठाकर दौड़ लगाना आदि शक्ति प्रदर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने नशा के दुष्प्रभाव बताते पंपलेट वितरित किए तथा उपस्थित सभी को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर अधिवक्ता सत्यवान श्योराण, प्राचार्य अनिल कुमार, योगेश तंवर, पीटीआई समुंद्र सिंह, आजाद सिंह, हरीश कुमार, सीमा श्योराण, अन्नु, बबीता ,स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।