फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पिता का दोस्त बताकर धोखे से कराए 30 हजार खाते में ट्रांसफर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खुद को पिता का दोस्त बताकर युवक के खाते में 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी। जिसके बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में शांति नगर बैंक कॉलोनी वासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास 22 नवंबर को एक फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने उसके पिता का दोस्त बताया। जिसका ऑनलाइन अकाउंट पर सचिन ठाकुर नाम आ रहा था। उसने धोखे से 30 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब उसे धोखे का अहसास हुआ तो वह बैंक में पहुंचा, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आनलाइन धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें